
Chandigarh के बाद जालंधर के स्कूलों और फिरोजपुर कोर्ट में मिली बम की धमकी
धमकी के बाद कोर्ट और स्कूल खाली कराए गए
पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
चंडीगढ़, 6 अप्रैल, (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के बाद जालंधर के स्कूलों और फिरोजपुर कोर्ट में बम की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर के तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली है। इस बारे में स्कूलों को ईमेल भेजा गया है। ईमेल की धमकी के बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया है। पुलिस, बम स्क्वॉड के साथ, बिल्डिंग्स की जांच करने के लिए स्कूलों में पहुंच गई है और जांच जारी है।
इसके साथ ही, फिरोजपुर कोर्ट में भी बम की धमकी मिली है, जिसके बाद कोर्ट को खाली करा लिया गया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















