
पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को किया गया कोर्ट में पेश
– DM रंधावा सुसाइड केस में पेशी, बढ़ाई गई रिमांड
अमृतसर, चंडीगढ़, 29 मार्च, (विश्व वार्ता) DM गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को आज फिर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने भुल्लर को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
आपको बता दें कि DM रंधावा ने 21 मार्च को अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने इस केस में लालजीत भुल्लर, उनके पिता और पर्सनल असिस्टेंट के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। amritsar laljit bhullar police remand extended
जिसके बाद अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को पांच दिन की रिमांड दी थी, जो आज खत्म हो गई और लालजीत सिंह भुल्लर को आज फिर अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। punjab latest hindi news,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















