
मोहाली जिले के ऋषि अपार्टमेंट मे MLA Kulwant Singh और जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन Prabhjot Kaur ने किया ओपन जिम का उद्घाटन
मोहाली , 28 मार्च, (सतीश कुमाार पप्पी )ऋषि अपार्टमेंट, सेक्टर-70 मोहाली में लगभग पांच लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए ओपन जिम का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हलका मोहाली के विधायक MLA Kulwant Singh तथा जिला योजना बोर्ड मोहाली की चेयरपर्सन मिस Prabhjot Kaur ने संयुक्त रूप से जिम का उद्घाटन किया, जबकि पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए कुलवंत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के ओपन जिम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और आने वाले समय में और भी विकास परियोजनाएं लाई जाएंगी।
मिस प्रभजोत कौर ने अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्षों के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने बताया कि यह जिम उनके निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया है और क्षेत्र के विकास के लिए वे आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे। Prabhjot Kaur
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















