
Big Breaking news: Punjab के पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar गिरफ्तार – DM सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई!
CM मान का बड़ा एक्शन!
चंडीगढ़, 23 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) – आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लालजीत भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि रंधावा का पोस्टमॉर्टम तीसरे दिन भी नहीं हो सका। उनकी डेड बॉडी अमृतसर के एक हॉस्पिटल में रखी गई है। इस मामले में रंधावा के परिवार ने साफ कह दिया था कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
रंधावा की पत्नी ने अमृतसर में अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो, नहीं तो वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ सड़क पर बैठ जाएंगी। आपको बता दें कि 21 मार्च को डीएम गगनदीप सिंह रंधावा ने कोई ज़हरीली चीज़ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। रंधावा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















