
Haryanvi Singer Masoom Sharma’की फिल्म ‘लाइसेंस’ की रिलीज डेट बदली
– फिल्म 17 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज
चंडीगढ़, 21 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) –Haryanvi Singer Masoom Sharma की हरियाणवी फिल्म ‘लाइसेंस’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। इसके पीछे का खास कारण अभी पता नहीं चला है। लेकिन डेट बदलने के बारे में सिंगर मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर लाइव आकर जानकारी दी और कहा – “जो लोग 17 अप्रैल को फिल्म की रिलीज को प्रमोट कर रहे हैं, कृपया ध्यान दें कि अब यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज नहीं हो रही है। यह एक हफ्ते बाद 24 अप्रैल को रिलीज होगी।” Masoom Sharma’
मासूम शर्मा ने बताया कि बुधवार को सिरसा लाइव शो के दौरान फिल्म के 17 अप्रैल को रिलीज होने की घोषणा की गई थी। कुछ टेक्निकल कारणों से यह फिल्म अब 24 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा नेगेटिव रोल कर रहे हैं और राखी लोहचब मेन लीड में हैं। हरियाणवी सिंगर और आर्टिस्ट केडी और सपना चौधरी की इसमें गेस्ट एंट्री है। कई दूसरे आर्टिस्ट भी फिल्म में अहम रोल निभाएंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























