Russian Oil, Donald Trump ने भारत को दी रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट
कांग्रेस ने अमेरिकी फैसले को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा
चंडीगढ 6 मार्च (विश्व वार्ता): Russian Oil :अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट देने का ऐलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक तेल सप्लाई को बनाए रखने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को यह सीमित अवधि की अनुमति दी है। हालांकि यह छूट केवल 30 दिनों के लिए है और इसका मकसद उन तेल सौदों को पूरा करना है जो पहले से समुद्र में फंसे हुए हैं।
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक कवितानुमा पोस्ट में कहा कि ट्रंप का नया खेल, दिल्ली दोस्त को कहा, पुतिन से ले सकते हो तेल, कब तक चलेगा, यह अमेरिकी ब्लैकमेल।
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इस बीच उन्होंने लिखा कि भारत को रशिया से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका कौन होता है? भारत को अमेरिका से इजाजत की क्यों जरूरत है? उन्होंने आगे लिखा कि पिछले कुछ महीनों में देशवासियों ने बहुत पीड़ा के साथ देखा है कि किस तरह एक के बाद एक, हर कदम पर आप ट्रंप के सामने झुक गए और आपकी उसके सामने बोलने तक की हिम्मत नहीं हुई.। Donald Trump
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in