

T20 World Cup Semi-Final: इंग्लैंड को हराकर भारत पहुँचा फ़ाइनल में
फ़ाइनल में होगा न्यूज़ीलैंड से मुकाबला
चंडीगढ 6 मार्च (विश्व वार्ता) T20 World Cup Semi-Final: T20 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुँच गया है।
आज के मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रन का टारगेट दिया।
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39 रन, हार्दिक पांड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला।
254 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सका। टीम के लिए जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाए। आपको बता दें कि भारत चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। टीम 2007, 2014 और 2024 में भी फाइनल में पहुंची थी। India beat England,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















