
T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल से पहले भारतीय खिलाडी सिद्धिविनायक मंदिर में हुए नतमस्तक
जीत की मांगी दुआ
चंडीगढ, 5 मार्च (विश्ववार्ता)T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कल टीम इंडिया का सामना टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड टीम से होगा। team india players visit siddhivinayak temple
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों ने मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इस बड़े मैच से पहले, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और सफलता की कामना की।
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने मंदिर में पारंपरिक पूजा की और टीम की जीत के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की। तीनों खिलाड़ी इस समय भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं। ईशान किशन, जो पिछले मैचों में अच्छे फॉर्म में रहे हैं; अभिषेक शर्मा, जिनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में मिला-जुला रहा है और अक्षर पटेल एक ऑलराउंडर के तौर पर अहम भूमिका निभा रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























