
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Actress Tara Sutaria ने पहला घर खरीदकर की नई शुरुआत
काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी Tara Sutaria
चंडीगढ, 4 मार्च (विश्ववार्ता) Actress Tara Sutaria ने वीर पहारिया के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मुंबई में अपना पहला घर खरीदकर जीवन की एक शानदार नई शुरुआत की है। फरवरी 2026 में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने इसे “नई शुरुआत,” “ढेर सारी हंसी और प्यार” और 2026 के स्वागत के रूप में वर्णित किया है। यह घर उनके अनुसार उनके सपनों का पहला आशियाना है। अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए एक्ट्रेस ने इसके लिए आभार व्यक्त किया।
गृहप्रवेश की फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “नई शुरुआत के लिए… मेरे पहले घर में ढेर सारी हंसी और प्यार के लिए और 2026 का खुले दिल से स्वागत करने के लिए।” अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, “पहला हमेशा खास होता है।” घर का इंटीरियर बेहद सुकून भरा और खूबसूरत है। आरामदायक कोने, सादगी भरी सजावट और स्टाइल और कम्फर्ट का शानदार मेल। घर भव्य दिखावे वाला नहीं, बल्कि अपनेपन का अहसास करवाने वाला है।
गृह प्रवेश पूजा के लिए तारा ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थीं। वह इस साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने लुक को गजरे के साथ कंप्लीट किया। पूजा करते हुए एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ते हुए अपनी फोटो शेयर Tara Sutaria
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























