

T20 World Cup Ind Vs WI: भारतीय टीम पहुंची सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज को दी मात
संजू सैमसन ने खेली दमदार पारी
नई दिल्ली, चंडीगढ, 2 मार्च विश्ववार्ता) T20 World Cup देर रात भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 वर्ल्ड कप का एक रोमांचक मैच देखने को मिला। भारत ने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 195 रन बनाए। जवाब में भारत ने सिर्फ 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया।
सुपर-8 के आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है और एक और वर्ल्ड कप खिताब जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्ट इंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ। T20 World Cup
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























