
T20 World Cup के सेमीफाइनल में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बडा मुकाबला
जानिए कैसा होगा मैच के दौरान कोलकाता का मौसम
चंडीगढ, 1 मार्च विश्ववार्ता) T20 World Cup का आखिरी सुपर-8 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने जा रहे इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। कोलकाता में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं। वर्ल्ड कप में यहां दोनों का यह पहला मुकाबला होगा। india vs west indies kolkata weather
यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही होगा। इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं। ऐसे में यह मैच निर्णायक होगा।वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में भारत कभी नहीं हरा सकी है। उसने यहां पर इस वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच जीते हैं। यह वही मैदान है कि जहां वेस्टइंडीज ने 2016 में इंग्लैंड को हराकर अपना दूसरा टाइटल जीता था। T20 World Cup























