
ICC T20 World Cup 2026: England ने लगातार तीसरा सुपर 8 मैच जीता, New Zealand को हराया
नई दिल्ली, चंडीगढ, 28 फरवरी विश्ववार्ता) T20 World Cup:के नौवें सुपर 8 मैच में इंग्लैंड ने New Zealand को 4 विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
New Zealand टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन बनाए। रेहान अहमद ने भी 7 बॉल पर नाबाद 19 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 16 बॉल पर नाबाद 44 रन की पार्टनरशिप की। यह पार्टनरशिप गेम-चेंजर साबित हुई। इससे पहले, सैम करन और टॉम बैंटन ने पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 42 रन और हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 48 रन जोड़े।
टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 54 रन बनाए। हालांकि, बीच के ओवरों में उसने चार विकेट गंवा दिए। डेथ ओवरों में भी तीन विकेट गिरे। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज़्यादा 39 रन बनाए, जबकि टिम सीफ़र्ट ने 35 रन दिए। आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए। लियाम डॉसन ने एक विकेट लिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























