
T20 World Cup में आज Pakistan का ‘करो या मरो’ का मैच
सुपर 8 में आज इस टीम से पाकिस्तान करेगा दो दो हाथ
नई दिल्ली,चंडीगढ, 28 फरवरी विश्ववार्ता) T20 World Cup में आज पाकिस्तान का ‘करो या मरो’ का मैच है। टीम का सामना श्रीलंका से होगा। शनिवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेगा या कीवी टीम टॉप चार में। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
शुक्रवार रात इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा हैं। अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 64 रन से जीतना होगा या 13.1 ओवर के अंदर टारगेट हासिल करना होगा।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 29 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पाकिस्तान ने 17 जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने सिर्फ़ 12 जीते हैं। दोनों टीमें आखिरी बार 2026 में दांबुला ग्राउंड पर खेली थीं, जब श्रीलंका 14 रन से जीता था।
पल्लेकेले ने अब तक 35 T20 इंटरनेशनल मैच होस्ट किए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 16 जीते हैं, जबकि चेज़ करने वाली टीमों ने 15 जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है।
और न्यूज़ पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























