
Entertainment News: The Kerala Story 2 ‘ के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका
मेकर्स को लगा केरल हाईकोर्ट से बड़ा झटका
द केरल स्टोरी 2′ की रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स को एक तगड़ा झटका लगा है. केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार, 26 फरवरी को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई की, जिसके बाद कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिन के लिए रोक लगा दी है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को, द केरल स्टोरी 2 की रिलीज से एक दिन पहले केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है।फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस डेवलपमेंट पर कोई जवाब नहीं दिया है. फिल्म पर सांप्रदायिक फूट डालने और राज्य को नेगेटिव तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया था। Entertainment News
यह फिल्म शुक्रवार यानी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी थीम और सेंसिटिव मुद्दों को दिखाने को लेकर पहले ही काफी बहस छिड़ गई थी. पिटीशनर्स ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें कहा गया था कि इसका कंटेंट सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा सकता है और पब्लिक ऑर्डर को बिगाड़ सकता है। The Kerala Story 2
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























