
– तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी
नई दिल्ली, 26 फरवरी, 2026 (विश्व वार्ता): VIROSH Weddingसाउथ इंडियन सिनेमा और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की। अब शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से रस्में निभाई जाएंगी। शादी के बाद विजय देवरकोंडा के परिवार ने होटल के बाहर मिठाई बांटी।
इससे पहले, रश्मिका मंदाना के माता-पिता ने आज दूल्हे के परिवार को नारियल, पान, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को परिवार की चूड़ियां भेंट कीं। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा परिवार से हैं और विजय देवरकोंडा तेलुगु हिंदू परिवार से हैं। शादी की रस्मों के लिए होटल को गुलाब, ऑर्किड, ट्यूलिप वगैरह फूलों से सजाया गया था। मंडप को कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से सजाया गया है।
राजस्थान के उदयपुर में दोनों स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सात फेरे लिए। एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों के परिवार वाले, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। फैंस शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























