
T20 World Cup के सुपर-8 चरण में आज India and Zimbabwe होंगे आमने-सामने
जानिए मैच का समय,भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बड़ी जीत की जरुरत
भारत को अन्य मैचों के नतीजों पर भी रहना होगा निर्भर
चंडीगढ, 26 फरवरी विश्ववार्ता) T20 World Cup-2026 में सुपर 8 चरण में सेमीफाइनल की रेस अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ग्रुप 2 में तो दो टीमों का फैसला भी हो चुका है। जहां इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका को हराकर टी20 विश्व कप से उन्हें बाहर कर दिया है। यानी उस ग्रुप में अब बस पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फैसला होना है कि सेमीफाइनल में कौन सी एक टीम जाएगी।
लेकिन जहां तक बात ग्रुप 1 की है, तो इसमें अब तक किसी भी टीम की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। लेकिन आज के दोनों मुकाबले इसी ग्रुप के खेले जाने हैं। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया की किस्मत भी इसी ग्रुप से तय होनी है और आज भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच होने वाला मैच काफी कुछ तय करने वाला होगा। जिम्बाब्वे टीम की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है।
आज भारतीय क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम व रोमांचक सुपर 8 राउंड मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। चेन्नई के मैदान पर स्पिनरों का दबदबा रहा है और आज के मैच में भी भारत और जिम्बाब्वे अपने स्पिन गेंदबाजों पर बहुत भरोसा करने वाले हैं।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























