
Delhi की रेखा गुप्ता सरकार को 1 साल पूरा, जानिए क्या-क्या हुआ …
चंडीगढ, 24 फरवरी विश्ववार्ता) दिल्ली की सीएम गुप्ता ने अपनी सरकार के साथ राजधानी में 1 साल पूरा कर लिया है। यह साल सरकार के लिए बेमिसाल रहा है। सरकार ने बीते 365 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की है। इसी के साथ सीएम ने विश्वास दिलाया है कि जहाँ पहला साल दिल्ली की कार्यशैली बदलने का था, वहीं अगले चार साल शहर की सूरत बदलने वाले साबित होंगे।
जन-कल्याणकारी योजनाओं पर भी दिया ज़ोर
सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला-
सस्ता भोजन: दिल्ली में 70 अटल कैंटीन के माध्यम से मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
डिजिटल शिक्षा: सरकारी स्कूलों को हाईटेक लैब और आधुनिक डिजिटल उपकरणों से लैस किया गया है।
सुगम उत्सव: त्योहारों के आयोजन के लिए ‘सिंगल विंडो’ अनुमति प्रणाली लागू की गई है।
स्वास्थ्य सेवा: आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की गई है। Delhi























