
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर में मारे गए पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए किया आर्थिक मदद का ऐलान
चंडीगढ, 23 फरवरी विश्ववार्ता)मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल गुरदासपुर में मारे गए पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह शहीद ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान दे दी। पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया राशि देगी, जबकि HDFC बैंक 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि देगा।
उन्होंने आगे कहा कि हम अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका बलिदान हम सभी को सम्मान और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करता है। Punjab News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















