
Power cut electricity: पंजाब के इन इलाको मे रहेगा बडा पॉवर कट
जल्दी से निपटा ले जरूरी कार्य
चंडीगढ, 21 फरवरी,(विश्ववार्ता) Jalandhar के कुछ इलाकों में बिजली बंद रहेगी, 220 के.वी. अलावलपुर सब स्टेशन से चलने वाली 66 के.वी. लाइन के नए टावर के निर्माण के कारण आदमपुर शहर, साथ लगते सभी मोहल्लों, उदेसियां, चूहड़वाली, अर्जनवाल, सतोवाली, चोमो, राम नगर, कडियाना, पंडोरी, डीगरियां, कठार, राजोवाल, मंडेर, कुपुर, खुर्दपुर गांवों की बिजली सप्लाई 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी पावरकॉम ऑफिस सब डिवीजन आदमपुर के एस.डी.ओ. राज कुमार ने दी। pawer cut,
नूरपुरबेदी में भी बिजली बंद
पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। एसडीओ पंजाब स्टेट पावरकॉम लिमिटेड ऑफिस सिंहपुर की तरफ से जेई अजमेर सिंह के ज़रिए जारी एक बयान में कहा गया है कि बिजली लाइनों की जरूरी रिपेयर के कारण, 11 के.वी. नलहोटी फीडर के तहत आने वाले गांवों रैंसड़ा, अपर नलहोटी, रोरूआना, गोचर, रामपुर ठोडा और गनुरा वगैरह की बिजली सप्लाई 21-02-2026 को सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बंद रहेगी। चल रहे काम के कारण बिजली जाने का समय कम या ज़्यादा हो सकता है। Power cut electricity






















