
Bangladesh प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने उठाया बड़ा कदम
बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीज़ा सर्विस फिर से की शुरू
दिल्ली, 21 फरवरी,(विश्ववार्ता) भारत और Bangladesh के रिश्तों में मोहम्मद यूनुस के समय पैदा हुई कड़वाहट में अब सुधार की उम्मीद है। शुक्रवार को नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा सर्विस फिर से शुरू कर दी। इस फैसले के साथ ही दिसंबर 2025 से वीज़ा सर्विस पर लगी रोक हटा ली गई है। इस फैसले को दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का पहला बड़ा संकेत माना जा रहा है।
आपको बता दें कि ये वीज़ा सर्विस पिछले दो महीने से बंद थीं। यह फैसला भी ऐसे समय में लिया गया है जब तीन दिन पहले ही तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इससे पता चलता है कि उनकी पार्टी BNP. नई दिल्ली उनके लिए बहुत अहम है और रिश्ते सुधारने की पहल शुरू में की जा रही है। Bangladesh
दिसंबर में दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी, जिसमें कॉन्सुलेट और वीज़ा सर्विस सस्पेंड कर दी गई थीं। भारत विरोधी स्टूडेंट लीडर शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया था। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। कई हिंदुओं को भी निशाना बनाया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















