
Punjab Secretariat and Chandigarh Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एहतियातन हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट पर रखा गया है।
इससे पहले 17 फरवरी को मोहाली के ज्ञान ज्योति स्कूल समेत यहां शहर के आसपास के 16 स्कूलों को ई-मेल के जरिये उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के निर्देश पर बच्चों को घर भेज दिया गया और फिर जांच की गई। हालांकि बम जैसी कोई चीज स्कूलों में नहीं मिली थी। Punjab Secretariat
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























