Entertainment News: फिल्म में गांधी का किरदार निभाएंगे मनोज बाजपेयी …
फिल्ममेकर ने किया कंफर्म
दिल्ली, 19 फरवरी,(विश्ववार्ता) Manoj bajpayee जल्द ही सुधीर मिश्रा की आने वाली एक अनटाइटल्ड फिल्म में लीड रोल निभाते हुए दिखेंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी का किरदार निभाएंगे। फिल्ममेकर ने अपने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया है कि प्रोजेक्ट अभी प्लानिंग स्टेज में है और इस साल सितंबर के आसपास शूट शुरू हो सकता है। Entertainment News
फिल्ममेकर ने किया कंफर्म
सुधीर मिश्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर आॅलवेज बॉलीवुड की एक खबर को कंफर्म करते हुए पोस्ट, जिसमें लिखा था, मोटे तौर पर यही प्लान है। उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा और उम्मीद है कोलकाता में शूट किया जाएगा। इस अनटाइटल्ड फिल्म को सुधीर मिश्रा डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में मनोज बाजयेपी महात्मा गांधी का किरदार निभाएंगे। हालांकि, बाकी डिटेल्स अभी भी सीक्रेट रखी गई हैं। Entertainment News























