
T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने UAE को हराया
दिल्ली, 18 फरवरी,(विश्ववार्ता) – T20 वर्ल्ड कप का 34वां मैच साउथ अफ्रीका और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया।
T20 World Cup: South Africa defeats UAE
साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 36, रयान रिकेल्टन ने 30, एडेन मार्करम ने 28 और क्विंटन डी कॉक ने 14 रन बनाए। जेसन स्मिथ (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (6) नाबाद रहे। UAE के लिए अलीशान श्राफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद वसीम ने 22, ओपनर आर्यांश शर्मा ने 13 और मोहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बोश ने 3 और एनरिक नोर्टजा ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे ने 1 विकेट लिया। T20 World Cup:
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने अपने ग्रुप D के सभी चार मैच जीतकर और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, UAE सुपर 8 से बाहर हो गया है। ICC T20 World Cup 2026,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























