
ICC T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे आज इस टीम हराकर ऑस्ट्रेलिया को कर सकता है वल्र्डकप से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल है राह, जिम्बाब्वे के पास सुनहरा मौका
दिल्ली, 17 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 World Cup : टी-20 विश्व कप 2026 का पहला उलटफेर जिम्बाब्वे के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ हुआ था. अब ये उलटफेर कंगारुओं को काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दूसरी बार हार चुकी है. जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका से करारी शिकस्त के बाद उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में जगह बनानी है तो किस्मत का सहारा चाहिए। उसका मैच ग्रुप में सबसे अंत में है। उसे उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे को आयरलैंड के साथ ही श्रीलंका से हार मिल जाए। इस स्थिति में जिम्बाब्वे के 4 पॉइंट ही रह जाएंगे। इसके साथ ही हार से उसका नेट रन रेट भी खराब होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ओमान को रौंदकर सुपर-8 में जगह बना सकती है। T20 World Cup :
क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया पर टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही राउंड से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आयरलैंड को हराने के बाद ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया की टीम जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार गई। हर ग्रुप में 5 टीमें हैं और इसमें से सिर्फ दो को ही सुपर-8 में जगह मिलेगी। ग्रुप बी से श्रीलंका तीन मैचों में तीन जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना चुका है। वहीं ओमान की टीम रेस से बाहर हो चुकी है। अब सुपर-8 के एक स्थान के लिए जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच टक्कर है। T20 World Cup :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























