
T20 World Cup में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत
अमेरिका को हराया
चंडीगढ, 11 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 World Cup पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। टीम ने मंगलवार को तीसरे मैच में अमेरिका को 32 रन से हराया। इस जीत ने पाकिस्तान को ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है।
T20 World Cup
कोलंबो के SSC स्टेडियम में अमेरिका ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में अमेरिका 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सका।
शुभम रंजन ने 51 रन, ओपनर शायन जहांगीर ने 49 रन बनाए। इसके अलावा उस्मान तारिक ने 3 और शादाब खान ने 2 विकेट लिए।
पाकिस्तानी ओपनर साहिबज़ादा फरहान ने 73 और बाबर आज़म ने 46 रन बनाए। अमेरिका के लिए शैडली वैन शल्कविक ने 4 विकेट लिए। T20 World Cup
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























