
भारत ने T20 World Cup का किया विजयी आगाज, पहले मैच में यूएसए को दी मात
चंडीगढ, 8 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 वर्ल्ड कप: T20 वर्ल्ड कप का तीसरा मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला गया। भारत ने T20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है, टीम ने अमेरिका को 29 रन से हराया। आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। india beat usa
जिसके बाद टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। अमेरिका को जीत के लिए 162 रन चाहिए थे। लेकिन टीम 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी।
T20 World Cup
भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया, और टीम के लिए 84 रन की पारी खेली।
T20 World Cup
अक्षर पटेल ने 14, हार्दिक पांड्या ने 5, रिंकू सिंह (6 रन) बनाए। इससे पहले, भारतीय टीम ने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए थे। छठे ओवर में वेन शल्कविक ने ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट किया। अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में शून्य पर आउट हुए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























