
T20 World Cup 2026: भारत आज टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की करेगा शुरुआत
भारत का पहला मैच आज USA से
मुंबई, चंडीगढ, 7 फरवरी,(विश्ववार्ता)T20 World Cup 2026 आज से शुरू हो रहा है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना टाइटल बचाने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। दुनिया की कोई दूसरी टीम अब तक अपना टाइटल नहीं बचा पाई है। भारत को पहली चुनौती यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका से मिल रही है, वही देश जिसने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित और कोहली की टीम इंडिया को भी हराया था। अमेरिकी टीम में सिर्फ़ चार खिलाड़ी अमेरिका में पैदा हुए हैं, जबकि 11 विदेशी मूल के हैं।
T20 World Cup 2026
भारतीय टीम का हालिया फ़ॉर्म ज़बरदस्त है। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया ने 16 दिन पहले रायपुर में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 209 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ़ 15.2 ओवर में जीत हासिल कर ली थी।
भारतीय टीम पिछले T20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी T20 सीरीज़ नहीं हारी है। उसने आठ टीमों के ख़िलाफ़ बाइलेटरल सीरीज़ खेली हैं, जिनमें से चार घरेलू मैदान पर खेली गईं। मैच रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने 34 में से 25 मैच जीते हैं। वे सिर्फ़ छह मैच हारे हैं, एक टाई रहा और दो का कोई नतीजा नहीं निकला।
दूसरी ओर, USA ने पिछले साल ओमान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की सीरीज़ खेली थी, जिसमें उन्होंने सीरीज़ जीती थी। वर्ल्ड कप होस्ट करने के बाद, टीम ने नेपाल के ख़िलाफ़ भी तीन मैचों की सीरीज़ खेली थी, जिसमें वे 2-1 से हार गए थे। US टीम ने छह में से तीन मैच जीते हैं, दो हारे हैं और एक टाई रहा है। T20 World Cup 2026
और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/




















