
Republic-day-2026: कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज इन रूट पर जानें से बचें
चंडीगढ, 26 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Republic Day 2026 Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाना है. ऐसे में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से प्रारंभ होगी. रिपब्लिक डे परेड कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किला तक जाएगी. गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व सुबह 9:30 बजे से कर्तव्य पथ और तमाम नजदीकी इलाकों में ट्रैफिक बंद रहेगा और दूसरी ओर डायवर्ट किया गया है। Republic-day-2026
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विजय चौक एरिया में 25 जनवरी शाम 6 बजे से परेड पूरी होने तक गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा. जबकि कर्तव्य पथ पर 25 जनवरी रात 10 बजे से नए यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं. यहां इंडिया गेट तक किसी गाड़ी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. सी हेक्सागन यानी इंडिया गेट रोड पर 26 जनवरी की सुबह 9:15 बजे से तिलक मार्ग तक ट्रैफिक बंद रखा जाएगा. तिलक मार्ग और सुभाष मार्ग पर सुबह 10:30 बजे से गाड़ियों का आना-जाना बंद रखा जाएगा। delhi police check traffic diversion
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















