T20 World Cup 2026: वर्ल्डकप छोड़ने की धमकी के बीच पाकिस्तानी टीम का ऐलान
बाबर आजम टीम में शामिल, सलमान अली अगा कप्तान
चंडीगढ, 26 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Pakistan team for the World Cup: एक दिन पहले ही भारत में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2025) पर अकड़ दिखा रहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पैतृक संस्था आईसीसी (ICC) से फटकार लगते ही लाइन पर आ गया।
शनिवार तक खेलने पर अपनी सरकार का राग अलाप रहे पाकिस्तान ने रविवार सुबह होते ही मेगा इवेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम(Pakistan Team) का ऐलान कर दिया। और इसी के साथ ही तमाम बातें डस्टबीन में जाने के साथ ही 15 फरवरी को दोनों देशों के बीच कोलंबो में बहुप्रतीक्षित एक और उस मुकाबले पर मुहर लगर लग गई, जिसमें पाकिस्तान एक बार फिर से पिटेगा ही पिटेगा। और पड़ोसी के पिटने की वजह है उसका हालिया सालों में भारत के खिलाफ बद से बदतर हो रहा रिकॉर्ड के साथ ही ठोस वजह। आप बारी-बारी से वो 4 कारण जान लीजिए, जिन्होंने 15 फरवरी को पड़ोसी से होने जा रही कोलंबो में टक्कर में जीत का बहुत और बहुत ही प्रबल दावेदार बना दिया है।
पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। उसके साथ इस ग्रुप में भारत, नीदरलैंड्स और अमेरिका हैं। पाकिस्तान को अपना पहला मैच सात फरवरी को कोलंबो में खेलना है। 10 तारीख को ये टीम कोलंबो में ही अमेरिका के खिलाफ उतरेगी। 15 फरवरी को उसका सामना भारत से होगा और 18 तारीख को नामीबिया के खिलफ पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच होगा।
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने कहा था कि वह भी टूर्नामेंट का बायकॉट कर सकती है। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ये बात कही थी। आईसीसी तक ये बात पहुंची थी और उसने पीसीबी को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो फिर उसका इंटरनेशनल क्रिकेट में अस्तित्व नाम मात्र का रहा जाएगा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















