
Bollywood की मशहूर Singer Sunidhi Chauhan को जारी किया नोटिस
नशे को प्रमोट करने वाले गाने न गाने की सलाह
चंडीगढ, 25 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Bollywood Singer Sunidhi Chauhan (43) को नोटिस जारी किया गया है। उनके ‘बीड़ी जलइले’ गाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। दरअसल, सुनिधी चौहान का कल (25 जनवरी) को गोवा में लाइव कॉन्सर्ट होना है। जिसे लेकर चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव ने शिकायत दी की सुनिधी चौहान इस लाइव कॉन्सर्ट में नशे के गाने न गाएं। शिकायत में ‘बीड़ी जलइले’ गाने पर ऐतराज जताया गया है। वहीं शिकायत मिलने के बाद गोवा चाइल्ड राइट्स कमीशन ने सुनिधि चौहान को नोटिस जारी कर दिया है।
Bollywood Singer
पंडित राव द्वारा की गई शिकायत पर गोवा चाइल्ड राइट्स कमीशन ने संज्ञान लेते हुए सुनिधि चौहान को नोटिस जारी कर कहा है कि ‘बीड़ी जलइले’ जैसे नशे को प्रमोट करने वाले गाने वह कॉन्सर्ट में न गाएं। सुनिधि चौहान को हिदायत दी गई है कि वह शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न परोसें। इसके साथ ही छोटे बच्चों को स्टेज पर न बुलाने की बात कही गई है। इस नोटिस के चलते सुनिधि चौहान फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
Sunidhi Chauhan
सुनिधि चौहान भारत की जानी-मानी सिंगर हैं और गानों के मामलों में उनकी आवाज के लोग कायल हैं। सुनिधि चौहान ने 4 से 5 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और सिंगिंग करियर में बहुत कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई। 13 साल की उम्र में सुनिधि चौहान ने ‘शास्त्र’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली आदि भाषाओं में भी गाने गाये हैं।
रुकी रुकी सी ज़िंदगी, “बीड़ी जलइले”, “शीला की जवानी”, “कमली”, “देसी गर्ल”, “ए वतन” और “इश्क सूफियाना” जैसे कई चर्चित गाने सुनिधि चौहान ने गाये। सुनिधि ने अपने करियर में लगभग 2000 से अधिक गाने गाए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह प्रति गाना 18-20 लाख तक चार्ज करती हैं, Sunidhi Chauhan
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























