
Punjab में Republic Day से पहले आतंकी हमले का अलर्ट जारी
घटना के बाद रेलवे ट्रैक, स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी और बढ़ाई
चंडीगढ, 24 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है।। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। हालांकि धमाके की तीव्रता कम थी, लेकिन इसने रेलवे की सुरक्षा और शरारती तत्वों की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
26 जनवरी के नजदीक होने के कारण पंजाब सहित सभी सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही कड़ी कर दी गई है। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक, स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी और बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
punjab latest hindi news
शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे फतेहगढ़ साहिब के खानपुर गांव के पास रेलवे पोल नंबर 1208 के समीप एक जोरदार आवाज सुनी गई। यह विस्फोट उस समय हुआ जब वहां से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता बहुत कम (लो इंटेंसिटी) थी, लेकिन इसका असर मालगाड़ी पर जरूर पड़ा।
लोको पायलट घायल और मालगाड़ी प्रभावित
इस संदिग्ध धमाके के कारण मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। घटना में ट्रेन के लोको पायलट के गाल पर हल्की चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि उस समय वहां से कोई यात्री ट्रेन नहीं गुजर रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। Punjab news
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















