
Punjab Police और NHAI. ने हाईवे सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए आपसी तालमेल किया मजबूत
स्पेशल डीजीपी ए.एस. राय और एन.एच.ए.आई. के रीजनल ऑफिसर राकेश कुमार ने एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और संयुक्त प्रवर्तन प्रणाली की समीक्षा की
चंडीगढ, 21 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Punjab Police मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप राज्य की सड़कों पर सुरक्षित माहौल और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का सुचारू उपयोग करने हेतु पंजाब पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) ने आज हाईवे सुरक्षा और प्रवर्तन के संबंध में सहयोग को मजबूत करने के लिए उच्च-स्तरीय तालमेल बैठक की।
स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी पंजाब, ए.एस. राय और एन.एच.ए.आई. चंडीगढ़ के रीजनल ऑफिसर राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्तमान और आगामी हाईवे कॉरिडोरों, जिसमें हाल ही में शुरू किया गया कुराली-खरड़-मोहाली बाइपास भी शामिल है, पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ए.टी.एम.एस.) के प्रभावी उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।
इस संबंध में विवरण साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी ए.एस. राय ने बताया कि दोनों एजेंसियों ने रीयल-टाइम निगरानी, ऑटोमैटिक वाइलेशन डिटेक्शन और दुर्घटना स्थल पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए ए.टी.एम.एस. डेटा के साथ प्रवर्तन प्रोटोकॉल को एकीकृत करने पर चर्चा की गई। Punjab Police
उन्होंने कहा कि एजेंसियों ने रोड साइड विजिबिलिटी और जनता की सहायता बढ़ाने के लिए प्रमुख टोल प्लाज़ा और बिना टोल वाली जगहों पर ट्रैफिक सहायता पोस्टों को अपग्रेड करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि एस.एस.एफ. यूनिटों और एन.एच.ए.आई. टीमों के बीच निर्बाध संचालन संपर्क, प्रमुख कॉरिडोरों में त्वरित एवं सक्रिय सहायता सुनिश्चित करेगा।
बैठक में, दुर्घटनाओं के समय सुचारू ढंग से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाओं, रिकवरी वैनों और हाईवे पैट्रोलिंग की तैनाती के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन 1033 और 112 के एकीकरण पर भी समीक्षा की गई ताकि संसाधनों का सुचारू उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान चंडीगढ़ और राजपुरा रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या पर विचार किया गया और एन.एच.ए.आई. द्वारा 2-3 महीनों के अंदर आवश्यक सुधार करने का भरोसा दिया गया। इस दौरान यह सहमति भी बनी कि ब्लैक स्पॉट्स की नियमित पहचान और मूल्यांकन संयुक्त रूप से किया जाएगा और जिसके डेटा विश्लेषण के लिए पी.आर.एस.टी.आर.सी., जो पंजाब पुलिस का अनुसंधान विंग है, द्वारा सहायता की जाएगी। Punjab Police
विशेष डीजीपी ए.एस. राय ने एन.एच.ए.आई. को पूर्ण भरोसा देते हुए कहा, ‘‘हम साथ मिलकर काम करेंगे ताकि राज्य में सड़क यातायात के दौरान लोगों को अधिकतम सुरक्षा और बेहतरीन सेवाएं प्रदान की जा सकें।’’
रीजनल ऑफिसर चंडीगढ़, राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, ‘‘सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के सुचारू प्रवर्तन से इंजीनियरिंग अधिक प्रभावशाली होगी। पंजाब देश का अग्रणी राज्य है और हम हर कीमती जान को बचाने के लिए यातायात को और बेहतर एवं सुचारू बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।’’
इस दौरान मौजूद प्रतिष्ठित व्यक्तियों में पंजाब सरकार के ट्रैफिक सलाहकार डॉ. नवदीप असीजा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीआईयू-चंडीगढ़ आशिम बंसल और डीएसपी ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा गणेश कुमार शामिल थे। Punjab Police
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























