

IPS officer के सुसाइड मामले में चर्चित IPS अधिकारी Shatrujeet kapoor को मिली बडी जिम्मेवारी
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का किया नया महानिदेशक नियुक्त
चंडीगढ, 15 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) shatrujeet kapoor: हरियाणा के पूर्व डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर को बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया. हरियाणा मे आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में हरियाणा के पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लेकर काफी चर्चा में रहा। खासकर 7 अक्टूबर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में कपूर को लेकर काफी विवाद गरमाया। जिसके चलते हरियाणा सरकार ने उन्हें 14 अक्तूबर 2025 को लंबी छुट्टी पर भेज दिया लेकिन अब वरिष्ठ IPS अधिकारी शत्रुजीत कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
यानि शत्रुजीत कपूर अब ITBP चीफ होंगे और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान संभालेंगे। कपूर के लिए राज्य से अलग यह एक नई और बड़ी जिम्मेदारी है। शत्रुजीत कपूर मौजूदा ITBP महानिदेशक आईपीएस प्रवीण कुमार की जगह लेंगे। जबकि प्रवीण कुमार को अब बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार की तरफ से जारी अपॉइंटमेंट आदेश में कहा गया है, हरियाणा कैडर 1990 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर, जो अभी राज्य कैडर में ही काम कर रहे हैं, उन्हें इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के डायरेक्टर जनरल के पद पर पे मैट्रिक्स के लेवल-17 पर नियुक्त किया गया है। शत्रुजीत सिंह कपूर की यह नियुक्ति उनके पद संभालने की तारीख से 31.10.2026 तक यानी रिटायरमेंट की तारीख तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी। वह वेस्ट बंगाल कैडर 1993 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार की जगह लेंगे। shatrujeet kapoor
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















