
WPL 2026 आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स का होगा मुकाबला
इस सीज़न की अपनी पहली जीत की तलाश में दोनों टीमें
चंडीगढ़, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) सीज़न 4 का 7वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा।
आज दोनों टीमें इस सीज़न की अपनी पहली जीत के लिए उतरेंगी। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स तीसरे और चौथे मैच में मुंबई और गुजरात से हार गई थी। इसके अलावा, यूपी वॉरियर्स को दूसरे और पांचवें मैच में गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























