
Latest Punjab News, आज मुक्तसर मे माघी मेले मे अलग अलेग सियासी पार्टियां लगायेगी सियासी मंच
बीजेपी की सियासी कॉफ्रेस मे शामिल होगें हरियाणा सीएम सैनी
आज मुक्कुतसर मे आप की सियासी कॉफ्रैस मे सीएम मान करेगें शिकरत
चंडीगढ, 14 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) political platform: आज पंजाब में 14 जनवरी का दिन धार्मिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से अहम होता है। आज मकर संक्रांति के दिन पंजाब के मुक्तसर साहिब में माघी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में पंजाब की राजनीति की झलक भी देखने को मिलती है। हर राजनीतिक पार्टी इस मेले में अपनी शक्ति दिखाने की कोशिश करती है। आज मुक्कुतसर मे आप की सियासी कॉफ्रैस मे सीएम मान भी शिकरत करेगें Latest Punjab News,
जिला मुक्तसर में माघी मेले पर 14 जनवरी को भाजपा पहली बार अपने स्तर पर सियासी कांफ्रेंस करने जा रही है।
बीजेपी की सियासी कॉफ्रेस मे आज हरियाणा सीएम नायाब सिंह सैनी मे हिस्सा ले रहे है। इस कांफ्रेंस में पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री व वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग सहित प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। भाजपा इस कांफ्रेंस के माध्यम से पंजाब के लोगों के मूड को भी भांपने की कोशिश करेगी। ताकि उसके बाद अगली रणनीति पर काम किया जा सके। Latest Punjab News,
इस साल भी 2027 में होने वाले चुनाव से पहले कई राजनीतिक दल इस मेले में अपनी सियासी कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 2027 में पंजाब एंट्री के लिए अपने मिशन की शुरुआत इसी मेले से करने जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) जैसे दल भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
शिरोमणि अकाली दल पंजाब की राजनीति में एक बार फिर वापसी करने की तैयारी कर रहा है। इस मेले में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी शिअद पार्टी लंबे समय से कर रही है। मुक्तसर मेले की इस कॉन्फ्रेंस से शिअद अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों का बिगुल फुंकने जा रही है। शिअद नेता सुखबीर बादल ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस के जरिए पंजाब की राजनीति में एक नई शुरुआत होगी और राज्य में शिअद की वापसी का संदेश दिया जाएगा। Latest Punjab News,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















