
चंडीगढ़, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीज़न में लगातार दूसरी हार मिली है। रविवार को गुजरात जायंट्स ने दिल्ली को 4 रन से हरा दिया।
Women’s Premier League:
डीवाई पाटिल स्टेडियम में 210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 77 रन, लिज़ेल ली ने 86 रन और सोफी डिवाइन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 विकेट लिए।
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीता। इस बार भी उन्होंने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 209 रन बनाए, जो उनका सबसे बड़ा स्कोर था। ओपनर सोफी डिवाइन ने सिर्फ़ 42 बॉल में 95 रन बनाए। कैप्टन एश्ले गार्डनर ने 49 रन बनाए। दिल्ली की नंदिनी शर्मा ने हैट्रिक समेत 5 विकेट लिए।
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली को मुंबई से 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}](https://wishavwartatimes.in/wp-content/uploads/2026/01/Womens_Premier_League_cricket-1-360x180.jpg)





















