
Rakesh Roshan ने बेटे के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर खास एआई जनरेटेड तस्वीर की शेयर
ऋतिक रोशन के बर्थडे पर इमोशनल हुए पिता राकेश रोशन
चंडीगढ़, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): Bollywood‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन ने कल अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और चाहने वालों की तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिली।
पिता Rakesh Roshan ने दी प्यार भरी बधाई Bollywood
ऋतिक के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी बेटे को बेहद प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपने दिल की बात कही.राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक की एक एआई से बनी फोटो शेयर की है जिसमें ऋतिक का बचपन और जवानी दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘डुग्गू, हर साल तुमसे और भी ज्यादा प्यार करता हूं. जन्मदिन मुबारक हो.’
ऋतिक रोशन और राकेश रोशन के बीच सिर्फ पिता-बेटे का ही नहीं बल्कि गहरी दोस्ती का रिश्ता भी है. हर विवाद के समय राकेश रोशन को ऋतिक के साथ मजबूती से खड़ा देखा गया है. चाहे मामला कंगना के साथ अफेयर का हो या फिर सुजैन खान से तलाक का राकेश रोशन ने हमेशा ऋतिक का पक्ष रखा है। Bollywood
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























