

Women’s Premier League के चौथे संस्करण का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किया जीत के साथ
आखिरी चार गेंदों पर पलटा मैच
चंडीगढ़, 10 जनवरी (विश्ववार्ता): royal challengers bengaluru नडिन डि क्लर्क के ऑलराउंड प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के बेहद रोमांचक शुरुआती मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया। प्लेयर ऑफ द मैच डि क्लर्क ने चार विकेट झटकने के बाद दबाव के क्षणों में 44 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी से टीम को जीत दिलाई. आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी और नैट सिवर-ब्रंट की शुरुआती दो गेंद पर चुकने के बाद उन्होंने दो छक्के और दो चौके लगाकर टीम को यादगार जीत दिला दी. प्रेमा रावत चार गेंद पर आठ रन के साथ नाबाद रही।royal challengers bengaluru
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सजीवन सजना की 25 गेंद में 45 रन की पारी के दम पर छह विकेट पर 154 रन बनाए. आरसीबी ने 25 साल की डि क्लर्क की सात चौके और दो छक्के जड़ित पारी से आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर सत्र का शानदार आगाज किया. मुंबई की तरफ से निकोला कैरी और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि स्किवर-ब्रंट, शबनिम इस्माइल और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिया। royal challengers bengaluru
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस महिला प्लेइंग इलेवन: नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
![{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}](https://wishavwartatimes.in/wp-content/uploads/2026/01/Womens_Premier_League_cricket-1-360x180.jpg)





















