
विदेश मंत्री एस जयशंकर PM Modi का Message लेकर पहुंचे बांग्लादेश
– खालिदा जिया के बेटे को सौंपा गया शोक संदेश
नई दिल्ली,चंडीगढ,31 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख जताया है। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी का शोक संदेश और भारत सरकार और लोगों का श्रद्धांजलि संदेश लेकर ढाका पहुंचे। उन्होंने दुख की इस घड़ी में बांग्लादेश के लोगों के प्रति भारत की संवेदना जताई और लोकतंत्र में खालिदा जिया के योगदान को याद किया।
PM Modi भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि डॉ. एस जयशंकर ने ढाका में प्रधानमंत्री मोदी का शोक संदेश सौंपा, जिसमें कहा गया है कि दुख की इस घड़ी में भारत बांग्लादेश के साथ है।
आपको बता दें कि खालिदा कई सालों से सीने में इन्फेक्शन, लिवर, किडनी, डायबिटीज, आर्थराइटिस और आंखों की समस्याओं से जूझ रही थीं। खालिदा का मंगलवार सुबह 80 साल की उम्र में निधन हो गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत से अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वह खालिदा ज़िया को श्रद्धांजलि देने के लिए ढाका पहुँचे हैं। खालिदा को संसद परिसर में उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति ज़ियाउर रहमान की कब्र के पास दफ़नाया जाएगा। PM Modi
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















