
Punjab News: पूर्व IG Amar Chahal के साथ धोखाधडी मामले मे FIR दर्ज
– धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद खुद को मार थी गोली
12 पेज के सुसाइड नोट में लिखा दर्द; पीएम से की ये अपील
पटियाला, चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) पटियाला पुलिस ने पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल के साथ 8.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जालसाजी, IT एक्ट और साइबर जालसाजों के खिलाफ दूसरे आरोपों के तहत FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई पूर्व IG के लिखे एक नोट के आधार पर की गई है।
Punjab
अमर सिंह चहल अब खतरे से बाहर हैं। पटियाला के पार्क हॉस्पिटल में उनका पहला ऑपरेशन सफल रहा। उनका दूसरा ऑपरेशन मंगलवार को हुआ। उनका परिवार भी हॉस्पिटल में मौजूद है। हालांकि, पूर्व IG अभी कोई बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। FIR registered
अमर सिंह ने सोमवार को अपने घर पर एक सिक्योरिटी गार्ड की रिवॉल्वर से पेट में गोली मार ली। खुद को गोली मारने से पहले, पूर्व IPS ऑफिसर चहल ने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें “इमरजेंसी,” “अर्जेंट” और “आखिरी अपील” लिखा था। नोट में उन्होंने 8 करोड़ रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड का ज़िक्र किया और अपने परिवार के लिए सिक्योरिटी और मामले की SIT या CBI जांच की रिक्वेस्ट की। जांच के दौरान मौके से 12 पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जो मुख्य रूप से पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के नाम संबोधित है।






















