
Punjab government ने तीन शहरों को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के लिए Notification किया जारी
– “इन शहरों के हर तरह के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी” CM मान
चंडीगढ, 21 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) Punjab government ने राज्य के तीन बड़े धार्मिक शहरों को पवित्र शहर का दर्जा देने के अपने फैसले को लागू कर दिया है। इस बारे में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज, 21 दिसंबर को सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इन शहरों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह भगवान के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उन्हें यह अहम फैसला लेने की ताकत दी।
CM मान ने कहा कि सिख धर्म से जुड़े पांच तख्तों में से तीन पंजाब में हैं। इनमें श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो और तख्त श्री केशगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब शामिल हैं। अब इन तीनों शहरों को ऑफिशियली आस्था के केंद्र और पवित्र शहरों का दर्जा दे दिया गया है। इन शहरों में मीट, शराब, तंबाकू और नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह बैन रहेगा।
आपको बता दें कि इन शहरों में सरकार भक्तों के लिए ई-रिक्शा, मिनी बस, शटल बस और दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतज़ाम करेगी, ताकि वहां आने वाले भक्तों को कोई दिक्कत न हो।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























