
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi के फैंस का हंगामा
स्टेडियम से जल्दी जाने से फैंस का हंगामा
चंडीगढ, 13 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। तीनों खिलाड़ी देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। messi fans create chaos in kolkata
लैप ऑफ ऑनर के बाद वह स्टेडियम से जल्दी निकल गए। इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जमकर हंगामा किया है। उन्होंने कुर्सियां और बोतलें फेंकी हैं। इसका वीडियो सामने आया है। मेसी को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे। सबसे बड़ी बात कि उन्होंने टिकट के लिए भारी कीमत भी चुकाई थी। ऐसे में उनके जल्दी स्टेडियम से जाने से फैंस भड़क गए। messi fans create chaos in kolkata
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















