
Dharmendra जी का एक सपना रह गया अधूरा-भावुक होते हुए Hema Malini ने कहा
चंडीगढ, 12 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) देश बॉलीवुड के दिग्गज स्टार Dharmendra के जाने के बाद उनके सम्मान में दिल्ली में एक प्रेयर मीट आयोजित की गयी, जहां उन्हें याद करते हुए हर किसी की आंखें नम हो गईं. डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुई इस मीट में दिवंगत धर्मेंद्र के परिजन, फिल्मी दुनिया के लोग और कई बड़े नेता मौजूद थे। हेमा मालिनी, जो हमेशा Dharmendra की जिंदगी की सबसे खास हिस्सा रही हैं, मंच पर पहुंचते ही खुद को संभाल नहीं पाईं और बात करते-करते रो पड़ीं।
हेमा मालिनी ने बताया कि समय के साथ, धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी का एक खूबसूरत और कम जाना-पहचाना पहलू सामने आया — उर्दू शायरी के लिए उनका प्यार। उन्होंने कहा, “वह तुरंत एक शेर सुनाते थे जो सिचुएशन से बिल्कुल मैच करता था। यही उनका चार्म था।”
धर्मेंद्र का देहांत 2 Hema Malini 4 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ था और इस सभा में सभी ने मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल भी प्रेयर मीट में मौजूद थीं. इनके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और निर्मला सीतारमण भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हर किसी ने धर्मेंद्र की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। Dharmendra























