हिटमैन Rohit Sharma का इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कमाल…
सिर्फ 4 भारतीय कर पाए ये कारनामा
लिस्ट में कहां हैं कोहली ?
चंडीगढ, 7 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): Rohit Sharma ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाने के साथ ही अपने इंटरनेशनल करियर का 20000 रन पूरा कर लिया और ये मुकाम हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली के बाद चौथे भारतीय और दुनिया के 14वें बल्लेबाज बन गए हैं. 20000 international runs incredible milestone
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने 54 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने वनडे करियर का 61वां अर्धशतक जड़ दिया है. रोहित शर्मा के बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने पारी की शुरुआत बहुत ही सधे हुए अंदाज में की और फिर अपने बल्ले का मुंह खोलते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई की Rohit Sharma
20 हजार इंटरनेशनल रन का आंकड़ा सिर्फ चार भारतीय बल्लेबाजों ने पार किया है. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और अब रोहित शर्मा हैं. वहीं, दुनिया में 13 बल्लेबाज ये कारनामा कर चुके हैं. 27वां रन बनाते ही रोहित ने ये उपलब्धि हासिल कर ली है. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर एक पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 34,357 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. Rohit Sharma
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
34357 रन – सचिन तेंदुलकर
27910 रन – विराट कोहली
24208 रन – राहुल द्रविड़
20000* रन – रोहित शर्मा
भारत के सामने है 271 रनों का लक्ष्य
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया को 271 रनों का लक्ष्य मिला है. जिस तरह रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखते हुए भारत का सीरीज जीतना तय लग रहा है. इस निर्णायक मुकाबले में भारत के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट चटकाए. खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 100 के करीब है. इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की थी.























