
India के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले South Africa को लगा बडा झटका
टी-20 सीरीज से दो स्टार खिलाड़ी बाहर
नई दिल्ली, चंडीगढ, 7 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता):साउथ अफ्रीकी टीम को 9 दिसंबर (मंगलवार) से भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज (IND vs SA) खेलनी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। T20 सीरीज से पहले खिलाड़ियों की चोटों की वजह से साउथ अफ्रीका की टेंशन बढ़ गई है। बैट्समैन टोनी डी ज़ोरज़ी और तेज़ गेंदबाज़ क्वेना मफ़ाका आने वाली T20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
युवा तेज़ गेंदबाज़ क्वेना मफ़ाका भी अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। इसलिए, वह T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज़ गेंदबाज़ लुथो सिपामला को टीम में शामिल किया गया है। भारत के खिलाफ रायपुर ODI में बैटिंग करते समय टोनी डी ज़ोरज़ी को दाहिनी जांघ में चोट लग गई थी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। टोनी डी ज़ोरज़ी की चोट ज़्यादा गंभीर है। उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।
भारत के ख़िलाफ़ T20 सीरीज़ के लिए साउथ अफ़्रीका की टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बोश, डेवाल्ड ब्रूइस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फ़रेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जैनसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/






















