
India Vs South Africa : अंतिम वनडे मैच मे साउथ अफ्रीका की पारी इतने रनों पर सिमटी
भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप चमके
सीरीज जीतने के लिए भारत को बनाने होगें इतने रन
चंडीगढ, 6 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। India Vs South Africa भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और साउथ अफ्रीका को 47-5 ओवर में 270 रनो पर समेट दिया। विशाखापत्तनम, भारतीय टीम ने कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के चार-चार विकेटों की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। India Vs South Africa
दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 106 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन बनाए। डिकॉक और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सका।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन।



















