
Entertainment News : कॉमेडियन Bharti Singh ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट
सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
चंडीगढ़, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता)Entertainment News : कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
हाल ही में भारती और हर्ष लिंबाचिया ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद अब भारती ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। भारती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “दूसरा बच्चा लिंबाचिया आ रहा है।” इसके साथ ही भारती ने एक बच्चे और बुरी नज़र वाली इमोजी भी शेयर की।
भारती सिंह के अलावा उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने भी दूसरे शूट की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘सबसे छोटी किक, सबसे बड़ी फीलिंग।’ Bharti Singh
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















