
इस Punjab Singer ने 5 साल पुराने गाने के विवाद पर तोडी चुप्पी
पढिये क्या कहा ?
चंडीगढ़, 29 नवंबर, 2025 (विश्व वार्ता) – पंजाबी (Punjab) सिंगर रंजीत बावा ने अपने 5 साल पुराने गाने पर हुए विवाद को लेकर क्रिटिक्स को जवाब दिया है। बावा ने कहा कि उन्होंने पांच साल पहले अपने चैनल से “कसूर” गाना डिलीट कर दिया था। कुछ लोग मेरा शो कैंसिल करवाने के लिए इस विवाद को जिंदा रखना चाहते हैं। ऐसे लोग खोखली शोहरत और TRP की तलाश में हैं।
Punjab ranjit bawa breaks silence on old song
बावा ने कहा कि मुझे सभी धर्मों से प्यार है। मैंने कभी किसी धर्म का मजाक नहीं उड़ाया और न कभी उड़ाऊंगा। गाने पर हुए विवाद के बाद, मैंने इसे कभी नहीं गाया। बल्कि, जिन लोगों ने मेरे खिलाफ पर्चे फाइल किए थे, वे इसे अपने पेज पर शेयर करके प्रमोट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रंजीत बावा के गाने “कसूर” पर पांच साल पहले विवाद खड़ा हो गया था। विश्व हिंदू परिषद (पंजाब) ने आरोप लगाया था कि इसमें हिंदू धर्म पर कमेंट्स हैं, जिससे भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में जालंधर में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























