
T20 World Cup 2026 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान Rohit Sharma को ICC ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
ICC ने किया पहली बार ये काम
चंडीगढ़ 26 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) क्रिकेट प्रेमियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ICC ने अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का मुंबई में आयोजित एक इवेंट में आधिकारिक ऐलान कर दिया। इसी इवेंट के दौरान भारत के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टूर्नामेंट का ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बताया कि टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत में कुल पांच स्थानों पर मैच खेलें जाएंगे, जबकि श्रीलंका के तीन स्थलों पर इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद इस टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, कोलंबो का आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब में मैच होंगे, जबकि कैंडी का पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम भी मैच की मेजबानी करेगा। T20 World Cup 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। यह मेगा इवेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। कुल 8 वेन्यू पर मैचों का आयोजन होगा, जिनमें भारत के मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई शामिल हैं, जबकि श्रीलंका में कोलंबो के 2 और कैंडी के एक वेन्यू पर मुकाबले होंगे। T20 World Cup 2026
ICC के मुताबिक इस बार भी टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2024 जैसा ही रहेगा, जिसमें 20 टीमों को पांच ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष टीमें सुपर-8 चरण में प्रवेश करेंगी और फिर वहां से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। अगर पाकिस्तान की टीम नॉकआउट में पहुंचती है, तो एक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















