
India Vs South Africa के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का आज होगा खेल
भारतीय गेंदबाजो को आज दिखाना होगा दम
चंडीगढ़ 23 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) India Vs South Africa के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का आज खेल होगा। पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स के समय तक पहली पारी में छह विकेट पर 247 रन बनाए थे और भारतीय गेंदबाजो को चमत्कार करना होगा। भारत के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली है।
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोडक़र टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
पहले सत्र की समाप्ति से पहले बुमराह ने मार्करम को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कुलदीप की फिरकी का जादू चला और टीम ने वापसी करने की कोशिश की। अब दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की कोशिश दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्द समेटने पर टिकी होगी। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















